राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |
Home Unlabelled रायपुरिया में प्रथम आगमन पर अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष का पुराने बस स्टैंड से लेकर झाबुआ रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई
रायपुरिया में प्रथम आगमन पर अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष का पुराने बस स्टैंड से लेकर झाबुआ रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई
By Republic Madhya Pradesh - बुधवार, फ़रवरी 03, 2021
रायपुरिया में प्रथम आगमन पर अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष का पुराने बस स्टैंड से लेकर झाबुआ रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई पुराना बस स्टैंड पर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया आगमन हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर स्वागत किया गांव में ढोल मादल के साथ जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के साथ चल रहे थे कार्यालय पर पहुंचते ही सभी अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, उपाध्यक्ष अजय पाटीदार, नानालाल पाटीदार,नंदकिशोर पाटीदार, नारायण पाटीदार, भरत लाल पाटीदार, अजमेर सिंह भूरिया, भेरूलाल पाटीदार अनिल मूथा लालसिह चोधरी राहुल गोस्वामी सजय वैरागी व आसपास के सरपंच व कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताना है वही प्रदेश की 47 विधानसभा सीट को बहुमत से जिताना है यह लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना है सभी को कड़ी मेहनत करना है वही मीडिया से बात करते हुए पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि राम जन्मभूमि मंदिर के चंदा उगाकर भाजपा कार्यकर्ता शराब पीते हैं इस विषय में उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की काम कभी भी नहीं करते हैं क्योंकि भगवान राम का मंदिर 500 साल में बन रहा है सभी हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है यह बात कांग्रेस को पच नहीं रही है इसीलिए उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं अगर विधायक अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो हम उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएंगे कार्यक्रम का संचालन अजमेर सिंह भूरिया ने किया आभार भरत लाल पाटीदार में माना।