रात्रि में झुंड के झुंड यह मवेशी खेतों में घुस कर खड़ी फसलों को चट कर जाते हैं
50 से 60 किसानों ने पहुंचकर अपनी समस्या बताई उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही हमारी फसलें बारिश की वजह से बर्बाद हो गई है। बची कुची फसलें यह मवेशी चट कर रहे हैं पुलिस थाना उप निरीक्षक कुंवर सिंह चौहान को किसानों ने आवेदन दिया। उसके बाद सभी किसान ग्राम पंचायत भवन पहुंचे वहां पर उप सरपंच ठा.महेंद्रप्रताप सिंह राठौर को आवेदन दिया जिसमें किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायत हमारी समस्या का हल करें हम काफी परेशान हो गए हैं उप सरपंच ठा.महेंद्रप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि बहुत जल्दी आवारा पशुओं की समस्या को खत्म किया जाएगा
आज ही गांव में डुंडी पिटवा कर इन पशु मालिकों को सूचित किया जाएगा उसके बाद भी अगर आवारा मवेशी दिखाई देंगे तो ग्राम पंचायत इन पर सख्ती से कार्रवाई करेंगी वही किसानों ने कहा कि रायपुरिया में कांजी हाउस बनाया जाए ताकि इन पशुओं को पकड कर कांजी हाउस में रखा जाए
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |