ताल// विश्व प्रसिद्ध श्री विषहर महादेव मंदिर ग्राम मनुनिया तहसील ताल परिसर पर श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला रतलाम की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील जी शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रवि जी वोरा, प्रदेश प्रभारी पंडित सिद्धार्थ जी जोशी अतिथि के रूप में पधारे । सभा में भगवान श्री परशुराम जी को माल्यार्पण अर्पित कर सभा का शुभारंभ किया गया सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने उद्बोधन दिया गए एवं ब्राह्मण समाज में एकता, सर्व ब्राह्मणों को एक करने के संबंध में एवं आरक्षण का पुरजोर विरोध करने एस्ट्रोसिटी एक्ट में जुटे प्रकरणों को बनाने का पुरजोर विरोध एवं ब्राह्मण भाइयों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से सहायता देने एवं सुदृढ़ बनाने हेतु संकल्प लिया गया। समाज मे फैली कुरीतियो एवं ब्राह्मणों में अपने अहंकार को त्याग कर समाज हित को सोचने हेतु चर्चा की गई। कार्यक्रम आयोजन में तहसील अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र भट्ट ताल, तहसील उपाध्यक्ष पंडित नितेश उपाध्याय भेसाना एवं ग्राम मनुनिया के सभी पदाधिकारियो एवं समाजजनों का योगदान रहा।
माल्यार्पण के पश्चात सभी पदाधिकारियो द्वारा अपने अपने विचार रखे गए ताल से पंडित धर्मेंद्र भट्ट, पंडित पंकज शुक्ला, पंडित दिनेश जी शर्मा, पंडित नितेश उपाध्याय द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम पश्चात ग्राम मनुनिया निवासी पंडित शर्मा जी को सम्भाग अध्यक्ष, एवं पंडित रघुवीर जी को सम्भाग प्रभारी, पंडित पंकज शुक्ला को जिला कानून प्रभारी, पंडित मोहित शर्मा को ताल- आलोट तहसील प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया।
स्वल्पाहार उपरांत सभा का समापन किया गया।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |