भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री *माननीय नरेन्द्र भाई मोदीजी* के जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के *अन्तिम दिवस* पर पेटलावद विधान सभा की प्रभारी पुर्व विधायक सुश्री निर्मलाजी भुरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिंगेश्वरधाम झकनावदा पहुचकर भगवान भोलेनाथ ओर माही माता का दर्शन किया
साथ ही प्रार्थना करते हुऐ मोदीजी के स्वस्थ, खुशहाँल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाऐ भी की
इस अवसर पर स्वामी जी ने उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया।
तत्पश्चात सुश्री भुरिया ने मन्दिर परिसर मे वृक्षारोपण किया । फलदार व छायादार वृक्ष हमेशा मोदीजी के जन्मोत्सव के लिऐ यादगार रहेगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुऐ उन्होंने कहा आदरणीय मोदीजी हमारे लिऐ प्रेरणा दायक महापुरुष है।
उनके बताये रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति कभी पराजित नहीं हो सकता ।
क्योंकि वे भारतदैश के दृढनिश्चयी ,साहसी, दबंग व निर्भीक नेता हैं।
मोदीजी ने विश्व पटल पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है जिससे पुरा दैश उन पर गर्व करता हैं। उनके जीवन की ऐसी कई घटनाएं है जो हमे हमारे जीवन की सफलता मे सदैव प्रेरणा देती हैं ।आप कार्यकर्तागण जन जन तक गाँव, नगर शहर मे जाय ओर मोदीजी व्दारा किये गये अनेकों ऐतिहासिक ,यादगार कार्य है चाहे वो राष्ट्रीय हो चाहे अन्तर्राष्ट्रीय हो उन्हें जनता बताऐ।
मण्डल प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट,जिला अन्त्योदय समिति सदस्य अम्बालाल मेहता, भाजपा जिला महिला मोर्चों की पुर्व अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा बैन पडियार, भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मेहता ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल अध्यक्ष अजमेर सिह भुरिया ने किया एवं आभार भाजपा वरिष्ठ पुर्व़ जिलामंत्री पारस जैन ने माना ।इस अवसर पर महामंत्री कुलदीप लववंशी, करवड के पुर्व़ संरपच विकास गामड,भाजपा के वरिष्ठ नेता मागीलाल पडियार,संजय कोठारी ओमप्रकाश राठोड़,अभय वोरा,लक्ष्मण वर्फा, विरेन्द्र गोस्वामी,काजबी सरपंच हुमाजी डामोर,कमलेश पाटीदार आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |