कांग्रेस की किसान रैली-सैकड़ों किसानों की भीड़ लेकर कांतिलाल भूरिया पहुंचे कलेक्टर कार्यालय।
जिले में वर्तमान में लगातार बारिश के कारण खरीफ फसल में जलभराव एवं कीट व्याधियों का प्रकोप बढ़ा जिसके कारण झाबुआ जिले का किसान दोहरी मार झेल रहा है।
पूर्व में यहां पर बारिश देरी से होने के कारण किसानों को दो-तीन बार बावनी करनी पड़ी थी और, मजबूरन किसानों को महंगे भाव में बीज खरीदना पड़ा था।
उसके पश्चात भी किसानों की समस्या का अंत नहीं हुआ जिले में किसानों में शिक्षा का अभाव होने से यहां पर फसल बीमा संबंधी कार्यों का प्रचार-प्रसार नहीं होने से किसानों को इस संबंध में जानकारी नहीं मिली और जिले में फसल चौपट हो गई। इसी मुद्दे को लेकर कांतिलाल भूरिया ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |