एक रात में एक ही साथ दो मंदिरों में हुई चोरी की वारदात।
Cctv कैमरे में भागते हुये चोरो को देखा गया।
बीती रात स्थानिय हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 6 से 7 चोरों ने माता मंदिर को निशाना बनाया और हजारों हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक cctv केमरे में रात की 3 बजे के बाद 6 से 7 चोर चोरी कर भागते हुये दिखाई दिये है। वहीं मंदिर समिति के सदस्य ने बताया है कि अम्बे माता मंदिर से दान पात्र को तोड़ कर दान राशि ले गये साथ ही दशा माता मंदिर से चांदी का बना माता का छत्र और चांदी की थाली ग्लास इत्यादि सारा समान चोरी कर गये।
मामले में पुलिस को सूचना कर रिपोर्ट दर्ज करवा दी गयी है। वहीं पुलिस बदमाशो को ढून्ढने में लगी है।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |