सकल हिंदू समाज का सभी से आव्हान,-5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का भूमिपूजन हो रहा है, यह पूरे राष्ट्र के साथ साथ जिलेवासियो के लिए भी गौरवमयी क्षण है। आप सभी से निवेदन है कि 5 अगस्त को आपने अपने धरो की साज- सज्जा करे, रात्रि में घरों पर दीपक लगाया रंगोली बनाये, सभी मन्दिरो पर आकर्षक सजावट करे। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुवे, भजन कीर्तन व पूजा -पाठ कर प्रभु श्रीराम का स्मरण करें।
आव्हान करते हुवे डॉ के के त्रिवेदी ने कहा 500 वर्ष बाद यह शुभ दिन आया है सभी हिन्दुओ के लिए गौरव का दिन है, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े गणेश उपाध्यक्ष ने कहा कि, हमने भी श्री राम मंदिर के लिए कार सेवा की है शहर के सैकड़ों लोगों इस दिन का इंतजार कर रहे थे, श्रीराम मंदिर के प्रमुख राजेन्द यादव ने कहा कि मंदिर निर्माण में सेकड़ो हिन्दुओ का बलिदान लगा हुवा है यह पूरे विश्वभर के हिन्दुओ के लिए जश्न का दिन है सामाजिक संगठनों के समन्वय नीरज सिंह राठौर ने लोगो से आव्हान के प्रतिवेदन का वाचन किया।
इस दौरान नीमा समाज के अध्यक्ष मनमोहन शाह शशिकांत वर्दियां, रजत समाज की चेतना चौहान, राठौड़ तेली समाज के अध्यक्ष रामचन्द्र राठौड़, पंडित जनार्दन शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, प्रदीप भट्ट, द्विजेन्द्र व्यास, संतोष प्रधान, आयुष माहेश्वरी, देवेंद्र पूरी, कमलेश पटेल, गवली समाज के मुकेश सतोगिया, राजू ब्रजवासी, राजपूत समाज के अजय सिंह पवार, प्रदीप व्यास, एच,सी टेलर, उपस्थित थे। आव्हान के दौरान जयश्री राम के नारे लगाकर प्रभु का स्मरण किया गया।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |