गामा ट्रेक्स गाड़ी चुराकर भाग रहे आरोपी को मौके पर पकड़ा न्यायालय ने भेजा जेल
गुना। न्यायालय जेएमएफसी राधौगढ़ ने गामा ट्रेक्स गाड़ी चोरी के आरोपी नितेश मीना निवासी ग्राम गंगापुरा जामनेर को जामनेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पेश करने पर जेल भेजा।
पैरवीकर्ता एडीपीओ मयंक भारद्वाज राधौगढ़ ने बताया कि फरियादी संजय जैन ने दिनांक 17/8/2020 के समय रात 11 बजे देखा कि उनकी ट्रैक्स गाड़ी को एक व्यक्ति स्टार्ट कर, चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था जैसे ही बाहर निकले तो वह भागने लगा जिसे उन्होंने पकड़ लिया नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम नितेश बताया जिसे पकड़ कर थाना जामनेर में ले गए और पुलिस ने धारा 379 511 भादवी में कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश किया।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
एडीपीओ जिला गुना
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |