राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |
Home राहुल गोस्वामी हंसते खेलते परिवार में अचानक मातम छा गया। सुबह परिवार के सभी सदस्य हंसते खेलते बातें कर रहे थे और बातें करते करते हैं यूं चले जाना किसी को यकीन नहीं हो रहा था रायपुरिया के मनोज चौहान (गोपी) उम्र 45 वर्ष का दोपहर 12:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया।
हंसते खेलते परिवार में अचानक मातम छा गया। सुबह परिवार के सभी सदस्य हंसते खेलते बातें कर रहे थे और बातें करते करते हैं यूं चले जाना किसी को यकीन नहीं हो रहा था रायपुरिया के मनोज चौहान (गोपी) उम्र 45 वर्ष का दोपहर 12:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया।
By Republic Madhya Pradesh - गुरुवार, अगस्त 20, 2020
रायपुरिया न्यूज़ हंसते खेलते परिवार में अचानक मातम छा गया। सुबह परिवार के सभी सदस्य हंसते खेलते बातें कर रहे थे और बातें करते करते हैं यूं चले जाना किसी को यकीन नहीं हो रहा था रायपुरिया के मनोज चौहान (गोपी) उम्र 45 वर्ष का दोपहर 12:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। अपने घर पर अपनी मां, पत्नी व लड़कियों से बातें कर रहे थे की अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई उन्हें तुरंत पेटलावद अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जैसे ही खबर गांव में पहुंची तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था की गोपी सेठ हमारे बीच में नहीं रहे उनकी अंत्येष्टि में पुत्री विनीता चौहान(16) व छोटी बेटी हनी चौहान(13) ने मुखाग्नि दी। हँसमुख मिजाज और मिलन सार के धनी व्यक्ति के चले जाने से हर कोई यही बात कर रहा था कि यह क्या हो गया मनोज चौहान की दो पुत्रियां हैं अंतिम संस्कार पम्पावती नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पर किया गया जहां पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी क्योंकि वह गायत्री परिवार से भी जुड़े हुए थे साथ में बस कंडक्टर कर अपने जीवन की शुरुआत की थी इसीलिए सभी से परिचित थे धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेना उन्हें पसंद था। अपने चहेते को विदा होते हुए देख सभी की आंखें नम हो गई थी।