शासन मध्यप्रदेश ने किये 12 बडे अधिकारीयों का स्थानांतरण-झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा लोक निर्माण विभाग में बनाये गये उप सचिव।
शासन मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम और आदेशानुसार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने सूची जारी करते हुये 12 बडे अधिकारीयों के तबादले कर उनकी नवीन स्थापना दर्शाई है।
इसी सूची में झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा को मध्यप्रदेश शासन में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया है। वहीं झाबुआ जिले में नये कलेक्टर के रूप में जिला दतिया के कलेक्टर रोहित सिंह को बनाया गया है।
सभी 12 अधिकारीयों को आदेशानुसार अपने नये पदस्थापना पर जल्द ही जाना होगा।
हालांकि जिले में लम्बे समय से जिला कलेक्टर के तबादले की मांग उठ रही थी, जिले में प्रबुद्धजनों द्वारा कोविड 19 भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये जा रहे थे वहीं राजनीति पक्षपात में तबादले का जोर चल रहा था।
बहरहाल पक्ष को प्रणाम और विपक्ष की दुरी। सरकार गिरि और फिर पक्ष बना विपक्ष, लेकिन लत की लगाम ढीली कर दोनों नाव में साहेब सवार तो मेल के जोल में ताल बिगड़ी।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |