15 दिन का फिर से आश्वासन- विभाग आवंटन के बाद भी अतिथि विद्वानों के जीवन में अंधेरा।
लिस्ट निकालने की बढी समयावधि।
प्रदेश के महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों को शिवराज सरकार के मंत्रियों की ओर से पहले मंत्रिमंडल गठन, उसके बाद विस्तार, तदुपरांत विभाग के बंटवारे की बात चयन सूची जारी करने व नियमितीकरण हेतु कही जाती थी। लेंकिन मार्च में निकलने वाली चयन लिस्ट जारी करने की समयावधि लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे 8 माह से फाॅलेन आउट का जीवन जीने वाले आंतरिक रुप से टूटते जा रहे हैं। जबकि पहले से रिक्त 706 पद व उसके बाद हर माह सेवानिवृत्ति से पद खाली होने पर भी कुछ नहीं किया है।
450 स्वीकृत पदो को 7 माह से वित्त विभाग ने हरी झंडी़ नहीं दी है। ऐसी स्तिथि में गरीब परिवार का व्यक्ति अपने बाल बच्चो की परवरिश कैसे करेगा।
अतिथि विद्वान मोर्चा के मीडिया प्रभारी शंकरलाल खरवाडिया ने बताया कि, पहले उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन को जब फोन लगाया तो कहा कि चार छः दिन में आपकी लिस्ट निकल जाएगी। लेंकिन जब बुधवार शाम को पुनः इस बारे में बात की गई तो कहा कि सभी रिक्त पदो की गणना करके हम लिस्ट निकालेंगे।
जिसमें 15 दिन के लगभग और लगने की संभावना है। दूसरी और विभागीय मंत्री डाॅ. मोहन यादव दो चार दिन का कह रहे हैं। इन बातो से हमारी चिंता बढ़ती जा रही है।

राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |