*सायकल यात्रा लेकर पहुँचे बदनावर के बाद बड़गनर सोमेश्वर पाटीदार का नगर पालिका उपाध्यक्ष जैन व विधायक प्रतिनिधि ने स्वागत किया*
*कुक्षी।* श्री राजेंद्रसूरी बैंक के ठगे गए जमाकर्ताओं को सरकारी खजाने से शासन उनका जमा रुपया तत्काल प्रदान करे और शासन बैंक संचालकों पर कार्यवाही जारी रख वसूलती रहे। इस मांग को लेकर सोमेश्वर पाटीदार ( सामाजिक कार्यकर्ता ) ने 12 जुलाई रविवार को कुक्षी माँ गायत्री मंदिर से पूजन कर कुक्षी से भोपाल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सायकल से रवाना हुए थे। बदनावर रात्रि विश्राम के बाद साइकिल यात्रा से बड़नगर पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार का बड़नगर पहुँचे वहां विधायक कार्यालय पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण जैन एवं बड़नगर विधायक प्रतिनिधि तथा अन्य लोगों ने पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । पाटीदार ने यहां से उज्जैन की और प्रस्थान किया।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |