सकल व्यापारी संघ द्वारा 22 जुलाई 2020 प्रातः 11:00 बजे छत्री चौक बस स्टैंड पर 7200 कपड़े के मास्क, गांव से एवं दूर दराज से आए ग्रामीणों के बीच वितरित किए गये।
सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मास्क कपड़े के हैं जो लोगो के पास लम्बी अवधि तक चलेंगे।
वहीं मास्क वितरण के पूर्व मध्य प्रदेश प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन पर सकल व्यापारी संघ द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
समस्त मास्क वितरण का कार्य सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया।
राज सोलंकी | प्रधान संपादक | 9425033133 |
जितेंद्र सिंह सिसोदिया | सह संपादक | 9827735800 |
पवन | प्रबंध संपादक | 9826695898 |